फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ोपल में शुरू हुई आरटीपीसीआर लैब, पहले दिन 210 सैंपलों की हुई जांच

विज्ञापन
बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब के शुभारंभ पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ.वीरेश भूषण, नोडल अधिकारी व मनोचिकित? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। आईसीएमआर और चंडीगढ़ पीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आखिरकार आरटीपीसीआर लैब शुरू हो गई है। चंडीगढ़ पीजीआई से भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट से मिलान होने और आईसीएमआर से कोड मिलने के बाद सोमवार को आधिकारिक रूप से लैब की शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन लैब में 210 सैंपलों की टेस्टिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले दिन कम सैंपलों की टेस्टिंग की। धीरे-धीरे लैब में टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। आरटीपीसीआर लैब को लेकर सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश ने निरीक्षण किया। इस दौरान लैब के नोडल अधिकारी डॉ. कमजीत, लैब तकनीशियन रमन कुमार, योगेश, विनोद, मनप्रीत, अक्षय और रवि कुमार मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने लैब में मौजूद स्टाफ को प्रॉटोकॉल के हिसाब से सैंपलों के टेस्टिंग करने के आदेश दिए।
हिसार, अंबाला भेजे जा रहे थे सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर सैंपल अब तक हिसार, अंबाला, रोहतक, सिरसा जिले में भेजे जा रहे थे। दिनभर सैंपल लेने के बाद विभाग की टीम इन लैब में सैंपल पहुंचाती थी, एक दिन सैंपल पहुंचाने में लग जाता था। अब यहां लैब शुरू होने से एक दिन में ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

3871 लोगों का हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर 29 शिविर लगाए। यहां पर 3871 लोगों का टीकाकरण हुआ है। कोविशील्ड की 440 लोगों ने पहली, 3310 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा कोवाक्सीन की 56 लोगों ने पहली और 65 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक जिले में 5.75 लाख लोगों को पहली और 2.97 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
199 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, 11 के होंगे दोबारा सैंपल
सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब में पहले दिन 210 सैंपल लिए गए और उनकी टेस्टिंग की गई। जांच के दौरान 199 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई और 11 सैंपल टेस्टिंग में आशंकित लगे है, इसलिए रिपोर्ट में दोबारा सैंपल लेने के लिए कहा गया है।
कोट
आरटीपीसीआर लैब में टेस्टिंग शुरू हो गई है। लोगों को अब सैंपल रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले सैंपल जांच के लिए जिले से बाहर भेजा जा रहा था। जिले में अब सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें