फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के तीन ब्लॉक में रास्तों के निर्माण के लिए 2.31 करोड़ रुपये जारी

Sat, 17 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग रास्तों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 31 लाख 28 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। वित्त वर्ष 2026-27 के तहत रतिया, फतेहाबाद और नागपुर खंड के गांवों में ग्राम पंचायतों की ओर से निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत स्वीकृत राशि से कुल 6.866 किलोमीटर लंबे रास्ते बनाए जाने हैं। योजना में रतिया खंड के कलोठां, अलीपुर बरोटा, हसंगा, फूलां, रत्ता खेड़ा और अहरवां गांव शामिल हैं।
फतेहाबाद खंड के मानावाली और अहलीसदर में भी रास्तों का निर्माण प्रस्तावित है। नागपुर खंड के जल्लोपुर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से तीन रास्ते बनाए जाएंगे। इनमें लाली-जल्लोपुर और सड़क तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक भूमि पर ही होगा निर्माण
पंचायती राज विभाग की ओर से ये सभी निर्माण कार्य राजस्व भूमि, सार्वजनिक भूमि या ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली जमीन पर ही कराए जाएंगे। इन कार्यों की निगरानी उपायुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेंगे ताकि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार पूरे किए जा सकें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित विभाग को तस्वीरों सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) जमा कराना अनिवार्य होगा। इससे कार्यों की प्रगति और खर्च की गई राशि का रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जा सकेगा।

:: इन रास्तों के निर्माण से ग्रामीणों को गांवों और खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने से किसानों लाभ मिलने की उम्मीद है। यह सभी विकास कार्य वित्त वर्ष तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें