फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आखिरी गेंद तक चले रोमांच में आरपीएल ब्रदर्स ने दर्ज की जीत

Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच टॉस करवाते मुख्य अतिथि,स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
रतिया। शहर के सरकारी स्कूल मैदान में चल रही फ्रेंड्स टी-10 प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में शनिवार को आरपीएल ब्रदर्स ने रोमांचक मुकाबले में बंसल रॉयल्स को एक विकेट से हरा दिया। मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति के सदस्यों एडवोकेट पंकज गर्ग, अतुल गोयल, दीपक गर्ग, आर्यन और सहज मोंगा ने बताया कि बंसल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 78 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी आरपीएल ब्रदर्स की शुरुआत खराब रही और शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई।
एक समय मुकाबला बंसल रॉयल्स के पक्ष में दिखाई दे रहा था लेकिन आरपीएल ब्रदर्स के बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम गेंदों पर लक्ष्य हासिल कर एक विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान अरोड़वंश महासभा रतिया के अध्यक्ष राजपाल ग्रोवर, राम मोंगा, रजिंद्र सिंह ग्रोवर, हरजीत अरोड़ा, डॉ. पीयूष अरोड़ा, हैप्पी सिंह सेठी, एडवोकेट दीप गगन, एडवोकेट गगन ग्रोवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें