फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब ब्लड बैंक में नहीं लिए जाएंगे मरीजों के सैंपल, विशेष कक्ष तैयार

Sat, 18 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल देने आए मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों के सैंपल लेने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब मरीजों के सैंपल ब्लड बैंक में नहीं लिए जाएंगे। इसके लिए ओपीडी कक्षों के पास विशेष ब्लड कलेक्शन केंद्र तैयार किया गया है। नई व्यवस्था से मरीजों को लंबी लाइनों और अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में यह केंद्र पिछले करीब एक साल से ब्लड बैंक में संचालित हो रहा था जहां रोजाना 600 से 700 मरीजों के सैंपल लिए जाते थे। ब्लड बैंक में अधिक भीड़ होने से रक्त संबंधी कार्य प्रभावित होते थे और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए केंद्र के शुरू होने से ब्लड बैंक पर दबाव कम होगा और वहां केवल रक्त संबंधी कार्य ही किए जाएंगे।
अस्पताल प्रशासन ने ब्लड कलेक्शन केंद्र के सामने बने शेड में मरीजों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी करवाई है। इससे मरीजों को खड़े रहकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।
विज्ञापन

-
ओपीडी केंद्रों के पास मिली सुविधा
अस्पताल प्रशासन ने चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के पास केंद्र बनाया है। इसके साथ ही दंत रोग और ईएनटी विभाग है। इसके अलावा सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। खास बात यह है कि हर माह 9, 10, 23 और 30 तारीख को लगने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में आने वाली गर्भवती को भी सैंपल के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
-
नागरिक अस्पताल में ब्लड कलेक्शन केंद्र की अलग से व्यवस्था कर दी गई है। ब्लड बैंक में मरीजों को जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें