फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के रोडवेज जीएम को मिला फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोडवेज कर्मचारियों की मांग पर उपायुक्त महावीर कौशिक के प्रयास रंग लाए हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बीमा खत्म होने के कारण बंद खड़ी बसों को लेकर सोमवार को ही रोडवेज विभाग के महानिदेशक विजेंद्र सिंह दहिया से बात की थी। महानिदेशक ने मंगलवार को ही आदेश जारी कर सिरसा के महाप्रबंधक खूबी राम को फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। कर्मचारी यूनियन ने इस पर खुशी जताई है। एक या दो दिन के भीतर बसों के चलने की आस जगी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से रोडवेज की ज्यादातर बसें बीमा खत्म होने के कारण डिपो में खड़ी हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। इससे आमजन में रोडवेज कर्मचारियों के प्रति गुस्सा है। इस कारण रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी नाराजगी उपायुक्त महावीर कौशिक के सामने जाहिर की। कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी छोटी सी लापरवाही कर दे तो उस पर गाज गिरा दी जाती है। मगर अब रोडवेज के अधिकारियों की गलती के कारण 74 बसें डिपो खड़ी हैं, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों ने उपायुक्त महावीर कौशिक को ज्ञापन देकर मांग की है कि रोडवेज की बसें जल्द चलाई जाएं।
कर्मचारियों की बात सुनने के बाद उपायुक्त महावीर कौशिक ने रोडवेज के महानिदेशक विजेंद्र सिंह दहिया से बात की। महानिदेशक से चर्चा के बाद महावीर कौशिक ने कर्मचारियों को बताया कि फतेहाबाद में खाली पड़ा रोडवेज महा प्रबंधक का पद दो दिन के भीतर भर दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही सभी बसों का बीमा कर दिया जाएगा। कर्मचारी यूनियन ने खूबी राम को कार्यवाहक जीएम बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अब बसें जल्द चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खूबी राम को स्थायी जीएम बनाया जाए
महाप्रबंधक खूबी राम बेदह मेहनती व काम के प्रति गंभीर हैं। वह पहले भी फतेहाबाद में अन्य पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसलिए उन्हें फतेहाबाद की समस्याओं व कामकाज के तरीकों के बारे में जानकारी है। हमारी मांग है कि खूबी राम को फतेहाबाद का स्थायी तौर पर जीएम बनाया जाए।
विज्ञापन

-राजू बिश्नोई, उपप्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें