फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रोडवेज बस सेवा शुरू, दिल्ली की सेवाएं फिलहाल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह से लॉकाडाउन होने के कारण बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा के कई रूटों को बुधवार से शुरू किया जाएगा। रोडवेज विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसके लिए आवश्यक अनुमति दे दी है। जिसके बाद स्थानीय रोडवेज कार्यालय ने विभिन्न रूटों के लिए टाइम-टेबल भी निर्धारित कर दिए हैं। फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक रणसिंह पूनिया ने बताया कि नागरिक अंतरराज्यीय मार्गों पर ऑनलाइन बुकिंग करवाकर यात्रा कर सकते है। हालांकि जिले के अंदर लोकल रूटों के लिए उन्हें ऑफलाइन बुकिंग ही करवानी होगी, इसका मतलब ये है कि बस चलने से पहले हाथोंहाथ सवारियों को टिकट मिल जाएगी। बस में यात्रा करते समय यात्रियों को अपने मुंह पर मास्क लगाना होगा और उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग ही एकमात्र विकल्प
रोडवेज फतेहाबाद ने चंडीगढ़ के लिए दो अलग-अलग रूटों के लिए एक-एक बस निर्धारित की है। फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने के लिए वाया पटियाला होकर जाने वाली बस सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी। इसके अलावा कैथल से होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस का समय सुबह नौ बजे रखा गया है। इसी तरह जयपुर के लिए सुबह नौ बजे, हरिद्वार के लिए सुबह आठ बजे रोडवेज बस चलेगी। इसके अलावा पंजाब के सरदूलगढ़ और गुरुग्राम के लिए भी बस सेवा शुरू करने को अनुमति मिल गई है। हालांकि इन सभी रूटों पर बस चलाने के लिए यात्रियों की संख्या पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर बस के लिए पर्याप्त यात्रियों की टिकट बुकिंग नहीं हुई तो बस स्थगित या रद्द भी की जा सकती है। दिल्ली से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आने के चलते इस रूट पर रोडवेज बस सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
लोकल रूटों पर भी फेरे तय
रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने बताया कि रोडवेज विभाग ने फतेहाबाद जिले के अंदर विभिन्न लोकल रूट्स पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसमें रतिया-टोहाना, भूना और भट्टू के लिए बस सेवा बुधवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रतिया टोहाना के लिए सुबह सात बजे, दोपहर साढ़े 12 बजे, दोपहर दो बजे और ढाई बजे रोडवेज बसें चलेंगी। इसी तरह भट्टू और भूना के लिए रोडवेज बस चलाई जाएगी। जिसके लिए समय-सारिणी तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें