फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का शव नहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बीघड़ से शनिवार को लापता हुई विवाहिता उषा रानी का शव पुलिस ने गांव बनमंदोरी से गुजरने वाली भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया है। मामले में सदर पुलिस ने मृतक उषा रानी के पिता की शिकायत पर आरोपी सुखदेव सिंह, मामराज, सास, राकेश, मुकेश, रेखा देवी और बीघड़ प्रथम सरपंच मदनलाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव जोधकां निवासी भादर सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को ससुराल के लोग पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि उषा रानी के पति का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध है, इसी के चलते वह परेशान रहती थी। 29 मई को इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। 30 मई को इसी बात से तंग आकर सुबह करीब 6 बजे नहर पर छलांग लगा ली। आरोप है कि इस मामले में बीघड़ पंचायत प्रथम का सरपंच भी मिला हुआ है। जांच अधिकारी जुगलाल ने बताया कि लापता विवाहिता के शव को नहर से बरामद कर लिया है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें