फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया रोड जाम

विज्ञापन
नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव चांदपुरा निवासी 35 वर्षीय केवल सिंह का भाखड़ा नहर में शव पाए जाने के मामले में मृतक के परिवार समेत ग्रामीणों ने मृतक केवल सिंह का शव रोड पर रखकर गांव तलवाड़ा में कुलां भूना मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन करते हुए मृतक का संस्कार न करने पर अड़े रहे। उन्होंने मृतक की पत्नी पर अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या करवाए जाने के आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अपनी मांग पर अड़े रहे। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ कई घंटे तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर दोपहर तीन बजे खोला जाम
हालांकि ग्रामीणों को मामले में गहनता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके चलते कई घंटों तक रोड पर जाम लगा रहा और वाहन चालकों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ा। करीब 5 घंटों के बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों की गठित 10 सदस्यीय कमेटी को मामले में ठोस कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने दोपहर बाद 3 बजे जाम को खोल दिया।
गांव चांदपुरा के सैंकड़ों ग्रामीण सोमवार शाम से मृतक केवल सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जहां रात भर चांदपुरा के पास भाखड़ा हेड पर शव रखकर धरना देते रहे वहीं मामले में कार्रवाई न होता देख मंगलवार सुबह चांदपुरा से चलकर जाखल कुलां रोड पर गांव तलवाड़ा में पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने सड़क पर चारों ओर ट्रैक्टर- ट्रालियां खड़ी कर दी व बीचों- बीच शव रखकर रोड जाम कर दिया। मामले की जानकारी पाकर एसडीएम टोहाना अनुभव मेहता, टोहाना डीएसपी उमेद सिंह सहित रतिया से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृतक की पत्नी पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तलवाड़ा के मिडिल स्कूल में बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की। मृतक के भाई रामफल, सुखविंद्र, महेंद्र, सहित सरपंच बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच पोहला राम, पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह, काला सिंह, अमरीक ग्रेवाल, मोहन सिंह, गुरनाम सिंह, नाजर सिंह प्रधान गुरुद्वारा कमेटी, जरनैल भंगु, तरसेम सिंह पंच, सिधानी से किसान नेता प्रेम सिंह आदि ने कहा कि मामले में पुलिस ने शुरू से ही इसे गंभीरता से नहीं लिया। जाखल थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने केवल सिंह का भाखड़ा नहर में मिले शव को हत्या करार देते हुए कहा कि उसकी पत्नी गुरमीत कौर के अवैध संबंध थे। जिसके चलते ही उसकी हत्या करवाई गई है। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
मामले को लेकर 10 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। ग्रामीणों को मामले में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच करते हुए जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया है। - उमेद सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें