फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित पुन्नी फैक्टरी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर होने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। उधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव फतेहपुरी का रहने वाला 45 वर्षीय बलबीर अपनी मोटरसाइकिल से गांव अमानी जा रहा था कि रास्ते में भूना रोड निवासी चरनजीत ने उससे लिफ्ट ली। जब वे पुन्नी फेक्टरी से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बलबीर की मौके पर मौत हो गई जबकि चरनजीत व अमानी निवासी कुलदीप घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। जांच अधिकारी एसआई महेंद सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है मामले को लेकर जांच की जा रही हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें