फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, सवार की मौत और चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। मोचीवाली और भूना के बीच मंगलवार की देर रात्रि को एक बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर इतेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस बयान में वार्ड नंबर 4 निवासी सोहनलाल ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा सुकेत सिंह और मंगू राम फर्श टाइल लगाने के लिए मोचीवाली गांव गए थे। देर रात्रि को करीब साढे़ दस बजे जब वे वापस भूना आ रहे थे तो अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई। जिसको मंगू चला रहा था और सुकेत पीछे बैठा हुआ था। पेड़ से बाइक टकराने के बाद दोनों लहूलुहान होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। इस दौरान पास की ढाणी के लोग उनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। मगर उनकी हालत गंभीर होने के कारण फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में सुकेत की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक मंगू राम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भूना निवासी सोहनलाल के बयान पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई की है। क्योंकि उनका मोटरसाइकिल किसी वाहन से नहीं टकराया, अपितु असंतुलित होकर किनारे पेड़ में जा लगा। जिससे बाइक चालक मंगू राम व सुकेत दोनों घायल हुए थे इनमें सुकेत की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें