फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूडे़ से भरी ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की सीमा के साथ लगते गांव बोहा के पास बृहस्पतिवार सुबह को तूड़े से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 25 वर्षीय चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव रामुरा निवासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक सुरेंद्र पुत्र भजन सिंह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में तूड़ी भरकर भट्टूकलां से पंजाब के बुढलाडा शहर जा रहा था।

गांव बोहा के पास चालक सुरेंद्र का ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रहा जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में सुरेंद्र को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।  ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव रामपूरा से सुरेंद्र के चाचा कुलदीप, ताऊ
विज्ञापन


अजीत सिंह, भाई बलविंद्र व दोस्त मोहनलाल शर्मा एक वैगनआर कार में सवार होकर फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते मेें कार का नियंत्रण बिगड़ गया
विज्ञापन


और कार रंगोई नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर घायल हो गए। चारों को पहले फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकाें से उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें