फतेहाबाद की नहर कॉलोनी में पेस्टीसाइड की दुकान से सैंपल भरते गुणवत्ता जांच अधिकारी।
फतेहाबाद। कृषि एवं कल्याण विभाग बाजार में नकली कीटनाशक, खाद व बीज की बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाई जारी है। इससे नए वित्त वर्ष में जिले भर से कीटनाशक, खाद व बीज के कुल 204 सैंपल भरे गए हैं, लेकिन अभी तक 75 सैंपल की ही जांच हो सकी है।
जांच में एक ही सैंपल खराब पाया गया है। वहीं विभाग ओर से सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से पेस्टीसाइड विक्रेताओं पर उचित कार्रवाई में समय लग पा रहा है। किसान जगतार, सिंह, श्याम लाल, हेतराम और मनदीप आदि ने बताया कि बाजार में बिक रही कीटनाशक दवाइयों का असर फसलों पर दिखाई नहीं देता है।
-
नहर कॉलोनी में पेस्टीसाइड के गोदाम पर दूसरे दिन भी जारी रही जांच
शहर के नहर कॉलोनी में स्थित में पेस्टीसाइड के गोदाम की सोमवार को जांच शुरू की गई थी, लेकिन सामान ज्यादा होने के कारण जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे मंगलवार को भी सैंपल भरे गए है। इसमें 5 खाद के व 6 सैंपल कीटनाशक दवाइयों के भरे गए हैं।
:: पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से नमूने लिए जा रहे हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं फतेहाबाद के नहर कॉलोनी में जारी में पेस्टीसाइड के गोदाम पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जांच कर सैंपल भरे गए है।
-डॉ. जागीर सिंह गुणवत्ता जांच अधिकारी, कृषि एवं कल्याण विभाग फतेहाबाद।