फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से लौटे युवक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
रतिया में कोरोना पॉजिटिव युवक को फतेहाबाद रैफर करते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया के वार्ड नंबर 15 एम्पलाइज कॉलोनी में गुरुग्राम से आए एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया है रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंची और युवक को फ तेहाबाद की धर्मशाला में रेफ र कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर 15 एम्पलाइज कॉलोनी का रहने वाला युवक गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है और वह 9 जुलाई को अपने घर रतिया आया था उसी दिन युवक के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है । स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य निरिक्षक राजेश श्योकदं ने बताया कि उक्त युवक को सैंपल लेने के बाद घर में एकांतवास में रख दिया गया था और उसके आने से पहले उसका भाई और उसका परिवार अपने गांव चला गया था इसलिए युवक की संपर्क में लोगों के आने की संभावना नाम मात्र है । रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को फ तेहाबाद में अग्रवाल धर्मशाला में रेफ र कर दिया गया है और कॉलोनी में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को रतिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेयर ड्रेसर व अन्य लोगों के तीन दर्जन के करीब सैंपल लिए गए । स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि विभाग द्वारा रविवार व सोमवार को भी हेयरड्रेसर के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया की विभाग कोरोना को लेकर पूरी तरह सजग है, इसलिए रतिया क्षेत्र में क्रमवार सैंपल लेने की प्रकिया शुरू की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें