फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के जीर्णोद्घार से मिलेगा स्वच्छ व निर्मल जल : सांसद

विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में अमृत सरोवर योजना के तहत अमृत सरोवर तालाब का शुभारंभ कर ग्रामीणों को संबोधित कर? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। अमृत सरोवर परियोजना के तहत प्रदेश में 111 सरोवरों का जीर्णोद्घार करने का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत जिला के नाहरा गांव से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला फतेहाबाद में देखा गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फतेहाबाद खंड के गांव भिरड़ाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और अमृत सरोवर तालाब का शिलान्यास किया। भिरड़ाना में चार एकड़ में बन रहे अमृत सरोवर तालाब पर एक करोड़ 18 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुनीता दुग्गल ने जल को जीवन बताते हुए कहा कि जल है तो जीवन है। हवा और जल हमारे जीवन का हिस्सा है। इसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। तालाबों के जीर्णोद्घार से स्वच्छ व निर्मल जल मिलेगा, जीवन में इसका महत्व हम सभी को पता है। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सरकार ने जल संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। हर घर नल और हर घर जल जैसी योजनाएं शुरू करके लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा रहा है। सांसद ने नागरिकों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और किसी काम में अगर कोई दिक्कत आती है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए सख्त निर्देश दिए ए है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, जिप अतिरिक्त सीईओ अमित, एक्सईएन मनदीप बैनीवाल, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, डीएफओ बलबीर सिंह, कालूराम ओढ, हरिश आहूजा, मक्खन सिंह, धर्मबीर, हवा सिंह, पवन भादू, प्रमिला, सतबीर सिंह झलनियां, शीतल बिश्नोई, प्रेम सीगड़, बीर सिंह, मोहन लाल शर्मा, बहादर राम, धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें