फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.38 करोड़ से होगा समैण के गंदे पानी का निस्तारण : बबली

विज्ञापन
गांव समैण में पौधारोपण कर अमृत सरोवर योजना के तहत कृष्णा पोंड का शुभारंभ करते हरियाणा के विकास ए? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। अमृत सरोवर परियोजना के तहत गांव समैण में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर कृष्णा तालाब का शिलान्यास किया, इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। कृष्णा तालाब के जीर्णोद्घार पर एक करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसके तहत गांवों के गंदे पानी के निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोनीपत जिले के गांव नाहरा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सीधे प्रसारण के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन को सुना। गांव समैण के सामुदायिक केंद्र में हरियाणा विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत जोहड़ों का पानी खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस योजना से जहां गांवों में गंदे व वेस्ट पानी से छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस ईलाइब्रेरी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में आधुनिक जिम व महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगे जिसमें नवीनतम मशीन व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस मौके पर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की योजनाओं को लागू करने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. चिनार चहल, एसई वाईएस पंवार, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, जिप सीईओ कुलभूषण बंसल, मनोज बबली, संदीप, विनोद बबली, नाथूराम दहिया, डॉ. जग्गुराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में 1650 जोहड़ों का अगस्त माह तक होगा जीर्णोद्वार
हरियाणा सरकार अमृत महोत्सव के अंतर्गत 1650 जोहड़ों का अगस्त माह तक जीर्णोद्वार करेगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर परियोजना के तहत प्रदेश में 111 सरोवरों का चयन किया गया है, जिनका पुनरोद्वार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव समैण में कृष्णा तालाब को आधुनिक बनाने पर लगभग एक करोड़ 38 लाख रुपये की राशि खर्च होगी जिसके तहत गांव के गंदे पानी की निकासी व उसके निष्पादन पर कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वेटलैंड तकनीक अपना कर गांव के गंदे पानी को स्वच्छ किया जाएगा। इसके बाद तालाब के किनारों को हरे पौधे लगाकर सुंदर बनाया जाएगा, इसके साथ साथ गोघाट व बैठने के लिए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गांव को गंदगी मुक्त करना और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें