फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उकलाना रोड पर मिट्टी हटवाकर दोबारा डलवाए पत्थर

Fri, 13 Mar 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर सड़क के दोनों ओर तीन-तीन फीट चौड़ा करने के कार्य में मिट्टी
विज्ञापन
भूना। सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 पर सड़क के दोनों ओर तीन-तीन फीट चौड़ा करने के कार्य में अनियमितताओं का मामला मीडिया में आने के बाद शुक्रवार को उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण को ठीक कराया।
विज्ञापन

उकलाना रोड निवासी पवन कुमार, सुभाष चंद्र, सचिन कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार और कृष्ण कुमार सहित अन्य लोगों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया था। लोगों का आरोप था कि निर्माण के दौरान विभाग के जेई मौके पर मौजूद नहीं रहते इसका फायदा उठाकर ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी बलवीर सिंह मलिक ने मौके पर पहुंचकर पूरे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंडर के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पत्थर डालने के निर्देश दिए। जहां पत्थर की मात्रा कम थी वहां डाली गई मिट्टी को निकलवाकर दोबारा से पत्थर डलवाए गए। विभाग के जेई संदीप कुमार और अरुण कुमार को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें