फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक के लिए वार्ड में गई सक्षम युवा टीम को भगाया

विज्ञापन
वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक के बारे में जागरूक करती टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में फीडबैक देने के लिए लोगों को जागरूक करने गई सक्षम युवाओं की टीम को वार्ड 24 और 25 के लोगों ने भगा दिया और थाना में एफआईआर दर्ज करवाने की भी धमकी दी। वार्ड वासियों ने मोबाइल के जरिए ठगी करने वाला गिरोह समझकर भगा दिया। वार्ड वासियों का कहना था कि एप के जरिए ओटीपी लिया जा रहा है जिससे ठगी का अंदेशा है। वार्ड वासियों का गुस्सा देखकर सक्षम युवा नप कार्यालय में आ गए।
विज्ञापन

नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 75 सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई है। ये सक्षम युवा वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि मोबाइल में एप डाउनलोड करके अपना फीडबैक दें। बुधवार को जब सक्षम युवा वार्ड 24 और 25 में पहुंचे और लोगों को मोबाइल में एप डाउनलोड करने के लिए कहा और जब ओटीपी मांगा तो वार्ड के लोग भड़क गए और उन्हें ठग समझ कर पकड़ लिया। वार्ड के लोगों का कहना था कि मोबाइल के जरिए ठगी करने के लिए ओटीपी मांगा जा रहा है और वह नहीं देंगे। दोनों वार्डो के लोगों ने सक्षम युवाओं को वार्ड से भगा दिया और एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद सक्षम युवाओं ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और वहां से लौट आए।
जानिए फीडबैक में तीनों शहरों की स्थिति :
शहर फीडबैक
फतेहाबाद 2240
भूना 315
रतिया 77
टोहाना 121
1500 अंकों के लिए लिया जा रहा फीडबैक
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में लोगों के फीडबैक के 1500 अंक निर्धारित हैं। इसमें आनलाइन फीडबैक के साथ सर्वे करने के लिए आने वाली टीम भी अपने स्तर पर फीडबैक लेगी। लेकिन इससे पहले नप के सामने दिक्कत यह है कि लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के बारे में जानकारी नहीं है। शहर फतेहाबाद को छोड़ दें तो भूना, रतिया और टोहाना में स्थिति खराब है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के लिए जागरूक करने गई टीम को वार्ड 24 और 25 के लोगों भगा दिया और अच्छा व्यवहार नहीं किया। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, उन्हीं के मोबाइल में एप डाउनलोड की जा रही है और वहीं ओटीपी डाला जाना है। अगर फीडबैक अच्छा होगा तो फतेहाबाद शहर को फायदा होगा। - कुमार सौरभ, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें