फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उमस से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई आफत

Thu, 02 Jul 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बिघड़ चौक पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार रात हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी है। कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। जिले में औसतन 30 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई है जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वीरवार को सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। किसान रामकिशन, रामबीर, रामेश्वर और कृष्ण कुमार के अनुसार खरीफ फसल धान, कपास और ग्वार के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। किसान अब फसलों में कीटनाशक व खाद का छिड़काव कर सकेंगे।
पिछले कई दिनों किसानों को फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता हो रही थी लेकिन बारिश के बाद अगले कई दिनों तक राहत मिलेगी। वहीं बारिश के बाद खेतों में पानी जमा होने से धान की रोपाई के काम ने जोर पकड़ लिया है। जो किसान अब तक पानी की कमी के कारण रोपाई नहीं कर पा रहे थे वे भी अब इस काम को तेजी से करने लगे हैं।
विज्ञापन


-
जिले में हुई बारिश का आंकड़ा (एमएम में )
फतेहाबाद-16 एमएम
रतिया-12 एमएम
कुलां-15 एमएम
टोहाना-58 एमएम
भट्टूकलां-08 एमएम
जाखल-60 एमएम
भूना-40 एमएम

बिजली की खपत में आई कमी
जिले में पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण बिजली की रोजाना खपत डेढ़ करोड़ तक पहुंच गई थी। बारिश के बाद बिजली की खपत में तेजी से कमी आई है। जिससे बिजली निगम को राहत मिली है और पिछले कई दिनों से चल रहा बिजली संकट व अघोषित कटों का सिलसिला थम गया है। वहीं, मौसम सुहावना होते ही बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।
-
:: प्रदेश की तरफ व पंजाब राज्य पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद से 6 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान मानसूनी हवाओं के आने से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश के आसार बन रहे है। जिससे क्षेत्र में 6 जुलाई के दौरान बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें