फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएपी खाद पहुंचने से मिली राहत, मांग की 80 फीसदी हुई आपूर्ति

Tue, 18 Nov 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र में डीएपी लेने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डीएपी की कुल मांग 25,000 मीट्रिक टन है, जिसके मुकाबले अब तक 20,000 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की जा चुकी है, जिससे किसानों को अब बिजाई के लिए खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के इफ्को खाद केंद्रों पर डीएपी खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई के अंतिम चरण के बीच, इफ्को के खाद केंद्रों पर डीएपी खाद का रैक लगा है। खाद की आपूर्ति होते ही, जिले के सभी इफ्को खाद केंद्रों पर इसका वितरण शुरू कर दिया गया है। पिछले चार दिनों से लगातार किसानों को डीएपी खाद बांटी जा रही है। इससे खाद केंद्रों पर पहले जैसी लंबी कतारें और अफरा-तफरी की स्थिति खत्म हो गई है। किसान अब अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से खाद प्राप्त कर पा रहे हैं।

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बिजाई इस समय अंतिम चरण में है। बिजाई के समय डीएपी खाद की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। ऐसे में, आपूर्ति में हुई इस वृद्धि ने उन किसानों को राहत दी है, जो खाद की कमी के चलते अपनी बिजाई को टाल रहे थे या फिर निजी डीलरों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर थे।
विज्ञापन


-
बिजाई का अंतिम दौर और खाद की पूर्ति

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में डीएपी की शेष मांग भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है। 20,000 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचने के बाद अब बिजाई के लिए खाद की किल्लत लगभग समाप्त हो गई है। किसानों ने खाद मिलने के बाद अपनी बिजाई के काम को तेजी से पूरा करना शुरू कर दिया है। सरकार और इफ्को द्वारा समय पर की गई इस आपूर्ति ने किसानों को समय पर बिजाई करने में मदद की है।
विज्ञापन


:: इफ्को कंपनी की ओर से इस बार समय-समय पर डीएपी और यूरिया खाद का रैक लगा है। इससे किसानों को खाद की किल्लत दूर हुई है।
- संदीप श्योराण, फील्ड ऑफीसर, इफ्को, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें