फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरपंच प्रतिनिधि पर चुनावी रंजिश में हमला, चार घायल

Tue, 18 Nov 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बहबलपुर में सीसीटीवी में कैद हमलावर स्त्रोत पीड़ित
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बहबलपुर में पंचायत चुनाव की रंजिश में सरपंच प्रतिनिधि समेत चार लोगों पर हमला किया गया। आरोप है कि 30-35 हमलावरों ने लाठियों, डंडों व रॉड से हमला किया। हमले में सरपंच पति, उसके चचेरे भाई और पार्टनर को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

चारों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। आरोपियों की गांव की गलियों में डंडे लेकर जाते हुए की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। गांव बहबलपुर के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे सोमवार रात 8 बजे बाद अपने घर की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान बीच सड़क पर कुछ लोग खड़े थे, उन्हें रास्ता छोड़ने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दौड़कर आकर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके भाग गए। वहीं घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है। आरोप लगाते हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि साल 2022 में उसकी पत्नी ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था।
उसमें उन्हें जीत मिली थी। वहीं गांव के ही जगसेर सिंह हार गया था। तभी से वह चुनावी रंजिश रखे हुए हैं। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें