फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया तहसील कार्यालय का रजिस्ट्री क्लर्क निलंबित

Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। उपायुक्त मनदीप कौर ने रतिया तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। आगामी आदेशों तक निलंबित रजिस्ट्री क्लर्क मुकेश कुमार को टोहाना एसडीएम कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के जिला सचिव कुलवंत सैनी ने रतिया के तहसीलदार विजय कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से शिकायत की थी। सीएम ने डीसी मनदीप कौर को शिकायत की जांच करवा कर रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद डीसी ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा डीआरओ श्यामलाल को सौंपा था। डीआरओ तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ता व तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क और पटवारी के बयान दर्ज करने रतिया भी पहुंचे थे। डीआरओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीसी को सौंपी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही रजिस्ट्री क्लर्क के निलंबन आदेश जारी हुए हैं। वहीं, इस संबंध में रजिस्ट्री क्लर्क मुकेश कुमार का कहना है कि वह किसी भी मामले में शामिल नहीं रहा है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपायुक्त की ओर से बुधवार देर शाम को रजिस्ट्री क्लर्क को निलंबित करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। निलंबन के कारणों की अभी मुझे जानकारी नहीं है।

- जगदीश चंद्र, एसडीएम, रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें