फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार दोपहर बाद पोर्टल शुरू हो गया। शुरुआत में पोर्टल रुक-रुककर चला, लेकिन दोपहर बाद पोर्टल में दिक्कत नहीं आई। लेकिन फैमिली आईडी अपलोड में दिक्कत आ रही है। विद्यार्थियों ने इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग को शिकायत भी की है। पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या कम रही। मंगलवार से दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
कॉलेजों में नहीं बनाए गए हेल्प डेस्क
दाखिला के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहले हर साल कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए जाते थे। विद्यार्थियों के ऑनलाइन फार्म भरवाए जाते थे। लेकिन इस बार कॉलेजों में हेल्प डेस्क नहीं बनाए गए है। विद्यार्थी अपने स्तर पर ही फार्म भर रहे है।
ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - 16 से 26 अगस्त तक
ऑनलाइन दस्तावेज जांच - 18 से 28 अगस्त तक
पहली मेरिट लिस्ट - 2 सितंबर
फीस जमा - 2 सितंबर से 6 सितंबर तक
दूसरी मेरिट सूची - 8 सितंबर
फीस जमा - 8 सितंबर से 11 सितंबर तक
दोबारा रजिस्ट्रेशन - 13 सितंबर
जिले में ये है कॉलेजों की स्थिति
- राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
- मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज
- राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
- राजकीय महाविद्यालय भूना
- आईजी कॉलेज टोहाना
- दुर्गा महाविद्यालय टोहाना
- राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
- डिफेंस कॉलेज टोहाना
- मुख्यत्यार सिंह मैमोरियल कॉलेज
- त्रिशताब्दी कॉलेज रतिया
ये दस्तावेज हैं जरूरी
- फैमिली आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- 10 वीं का प्रमाण पत्र
- 12 वीं का प्रमाण पत्र
- रिहायशी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
पोर्टल शुरू हो गया है। किसी भी विद्यार्थी को अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है तो वह कॉलेज में आकर संपर्क कर सकता है। कोविड के चलते कॉलेज में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया जा रहा है।
- दिनेश शर्मा, प्रिंसीपल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां