फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 12 नवंबर से रबी की फसलों का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण 12 नवंबर से शुरू हो चुका है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि वे www.fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर अपनी रबी की फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। इसके साथ ही उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे जिला के किसानों को उक्त पोर्टल पर अपनी रबी की फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फसलों के पंजीकरण हेतु परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा जिला कृषि उप निदेशक व सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसान वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर भी लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें