फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जम्मू कश्मीर से आए पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने देखा धारसूल गांव का विकास

विज्ञापन
गांव धारसूल में पहुंचा जम्मू कश्मीर के सरपंचों का प्रतिनि​धिमंडल।
विज्ञापन
कुलां। जम्मू-कश्मीर से हरियाणा भ्रमण पर आए सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को टोहाना के गांव धारसूल पहुंचा। हरियाणा में पंचायती राज द्वारा गांव में किए गए विकास कार्य व संस्कृति देखने जम्मू कश्मीर से आए पंचायत प्रतिनिधियों का कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के भाई मनोज बबली सहित गांव धारसूल कलां व धारसूल खुर्द के सरपंच ने उनके आगमन पर स्वागत किया।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री के भाई मनोज बबली ने उन्हें हरियाणा में गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। जम्मू-कश्मीर के सरपंचों ने भी उन्हें वहां की ग्रामीण परिस्थितियों और पंचायती राज व्यवस्थाओं के भी अनुभव बताए। प्रतिनिधिमंडल ने गांव धारसूल में राजकीय विद्यालय, शहीद भगत सिंह पार्क, अनाज मंडी, बस स्टैंड, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी आदि स्थानों का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रशंसा की। प्रतिनिधि मंडल ने गांव में हुए तथा निर्माणाधीन कार्यों को देख इसे सराहनीय प्रयास बताया।

इस मौके पर गांव धारसूल कलां के सरपंच सतगुरु सिंह व धारसूल खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल अतिथियों को बताया कि उनके गांव का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वच्छता व सुंदरीकरण में अग्रणी होने के साथ-साथ शिक्षा स्तर में भी अनूठी मिसाल है। जम्मू कश्मीर से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में युवाओं के लिए निशुल्क व्यायामशाला व जिम बनवाई गई है, जिससे वह काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर ग्रामवासियों को काफी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन




सरपंच बोले- जम्मू कश्मीर के गांवों में भी हो हरियाणा जैसे विकास कार्य

जम्मू-कश्मीर राज्य से आएं सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल ने धारसूल गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां पंचायत विभाग और पंचायत ने दूरदर्शी तरीके से विकास करवाया है। गांव के कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण कर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि गांवों को सरकार ने कम्युनिटी सेंटर की बड़ी सौगात दी है। जिसमें विवाह शादी कार्यक्रम, धार्मिक एवं सामाजिक तथा पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। ग्रामवासियों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा। इससे प्रेरित होकर जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वह भी अपने राज्य की सरकार व प्रशासन से ग्राम स्तर पर ऐसी ही सुविधाएं देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें