फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 500 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

Sat, 27 Dec 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में वाहनों को रिफ्लेक्टर लगाते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
रतिया । रतिया ट्रैफिक पुलिस ने धुंध और रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शनिवार को रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 500 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य उद्देश्य अंधेरे और धुंध के कारण दुर्घटना ग्रस्त होने वाले वाहनों को अधिक दृश्यता प्रदान करना था। रतिया ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी उपनिरीक्षक भीम ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, स्कूल और अस्पताल जाने वाले रास्तों तथा हाईवे पर वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उनमें मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगवाए गए। इस दौरान वाहन चालकों और मालिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
उपनिरीक्षक भीम ने कहा कि यह पहल केवल दुर्घटनाओं की रोकथाम तक सीमित नहीं है बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात संस्कृति को विकसित करने का प्रयास भी है। फतेहाबाद पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे नियमित अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान जैसे कदमों से न केवल वाहन अधिक सुरक्षित होंगे, बल्कि चालक और पैदल यात्रियों के बीच भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में निरंतर कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें