फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

Sat, 18 Jan 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। एसडीएम हुड्डा ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


संविधान के 75 वर्ष एकता और लोकतांत्रिक उपलब्धियों का प्रतीक : सचिव शुभम

रतिया। नगरपालिका सचिव शुभम ने शुक्रवार को नप कार्यालय में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करता है। संविधान के 75 वर्षों की यह यात्रा हमारे देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा संविधान ने न केवल हमें अधिकार दिए हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका के अभियंता सुनील लांबा, कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह, लेखाकार अनिल कुमार मित्तल, सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, सफाई दारोगा मुकेश कुमार, लकी कुमार व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें