फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंगेतर को डीजे पर नाचने से रोकने पर पीटा, छह नामजद

Fri, 17 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव करनोली में शादी समारोह में मंगेतर को डीजे पर नहीं नाचने दिया तो एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना दो जनवरी की बताई जा रही है।
मामले में सिरसा के संगरसाधा निवासी प्राची की शिकायत पर पुलिस ने गांव करनोली निवासी सोनू, मुकेश, बिल्लू, संगर साधा निवासी गोबिंद, सोनू व अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में प्राची ने बताया कि दो जनवरी को वह अपने ननिहाल करनोली में शादी समारोह में आया हुआ था। यहां उसके मामा के लड़के की शादी थी। उस शादी में मंगेतर भी आई हुई थी।
विज्ञापन

शादी समारोह में उसकी उसकी मंगेतर सभी के साथ नाच रही थी। कुछ समय बाद मंगेतर ने नाचना बंद कर दिया। प्राची के अनुसार इस दौरान डीजे पर नाच रहे आरोपी सोनू, मुकेश, बिल्लू, गोबिंद, सोनू, अजय उसकी मंगेतर को डीजे पर नाचने के लिए कहने लगे। इस पर उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात का उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें