फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का संचालक रवि उर्फ गोलू गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। वार्ड 14 में बिना अनुमति चलाए जा रहे फर्जी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रवि उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के मानसा जिले का निवासी गोलू इस केंद्र का संचालन अपने तीन साथियों के साथ कर रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 10 अक्तूबर को पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा और पता चला कि यह केंद्र नशा पीड़ितों का इलाज बिना डॉक्टर की देखरेख के कर रहा था। यहां हरियाणा और पंजाब से आए नशा पीड़ितों से पैसे वसूले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना शहर प्रभारी पुष्पा ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका और केंद्र के संचालकों के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें