फतेहाबाद। फतेहाबाद। भागचंद कॉलोनी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने मोबाइल फोन पर स्टेटस भी लगाया था। युवक मोबाइल फोन मार्केट में एक दुकान पर कार्यरत था। जैसे ही युवक की मौत का पता चला शोक स्वरूप मंगलवार को आधा दिन दुकानें बंद रहीं। युवक संदीप मानसिक रूप से परेशान था और रविवार रात को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया।
सोमवार दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। मंगलवार सुबह परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद शव परिवार को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि परिजनों ने बयान में बताया है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और जहरीले पदार्थ निगलने से उसकी मौत हो गई। मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।