फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतुआ प्रीमियर लीग : एनआरआई ब्रदर ने नीलकंठ वेरियस को 45 रन से हराया

Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रीमियर लीग में क्रिकेट मैच खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रतिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को रतुआ प्रीमियर लीग के तहत दो मैचों का आयोजन किया गया। इसमें पहला मैच नीलकंठ वेरियस और एनआरआई ब्रदर और दूसरा मैच डोगर इलेवन और सुखीजा नाइट राइडर्स के बीच में हुआ। एनआरआई ब्रदर और डोगर इलेवन ने अपने-अपने मैच जीत लिए। सुखीजा नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। वही डोगर इलेवन ने टारगेट का पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। वही दूसरे मैच में एनआरआई ब्रदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए, लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नीलकंठ वेरियस 164 रन पर आउट हो गई और एनआरआई ब्रदर ने 45 रन से यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में एथलीट कोच हरदीप सिंह खोखर ने किया। समाजसेवी नरेंद्र बजाज ने भी शिरकत की इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़े रहने का संदेश खिलाड़ियों को दिया। लीग के प्रायोजक सुखजिंदर सिंह सम्राट और प्रवीण मराठा ने बताया कि लगभग तीन महीने तक हर रविवार को इस लीग के दो मैच करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर मनमोहन सिंह खोखर, अमन अरोड़ा, मास्टर मोनू सैनी, शुभम झंडई, डीपी मास्टर अजय, हरमिंदर गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें