फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 18 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नगर पालिका कर्मचारी :। संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने नगर पालिका के कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगर पालिका के सचिव शुभम कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मेन बाजार और टोहाना रोड पर दुकानदार दुकानों के कई फुट बाहर तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इस कारण आने जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जाम भी लग जाता है।

इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कर्मचारियों को अभियान के दौरान दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान कई दुकानों के आगे रखा सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें