फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुर्लभ सांभर प्रजाति का मिला हिरण, रेस्क्यू कर हिसार भेजा

Tue, 26 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर हिरण का रेसक्यू करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीघड़ रोड के पास मंगलवार सुबह दुर्लभ सांभर प्रजाति का हिरण मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर ने दावा किया कि ये भारत की सबसे बड़ी प्रजाति का हिरण है।
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर जयविंदर नेहरा ने बताया कि रेस्क्यू किया गया हिरण करीब 3 साल का नर सांभर है। सांभर प्रजाति सामान्यत: फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला क्षेत्रों में पाई जाती है। यह प्रजाति फतेहाबाद क्षेत्र में नहीं मिलती। ऐसे में यहां इसका दिखाई देना वन विभाग के लिए भी हैरानी का विषय है। विभाग यह भी जांच करेगा कि सांभर हिरण आखिर फतेहाबाद क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।

इंस्पेक्टर नेहरा ने बताया कि सांभर हिरण की यह प्रजाति बेहद कम देखने को मिलती है और धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। हिरण पूरी तरह सुरक्षित है तथा प्राथमिक जांच के बाद उसे हिसार भेज दिया गया है जहां उसकी देखभाल और आगे की जांच की जाएगी। वन विभाग की टीम अब आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिरण अकेला आया था या उसके साथ कोई अन्य वन्य जीव भी क्षेत्र में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें