फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में युवती को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। उपमंडल के एक गांव की युवती ने अपने दूर के रिश्तेदार पर घर में अकेले होने पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। एक दूर का रिश्तेदार उनके घर आता जाता रहता था और उस पर बुरी नजर रखता था। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं, जिससे वह सुबह खेत में जाते तथा शाम के समय ही घर आते थे। उसने बताया कि आरोपी 22 जनवरी को उसके घर आया और देखा कि वह घर में अकेली है तो उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि किसी को कुछ भी बताया तो वह अपनी पिस्तौल से उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। युवती के अनुसार जब उसने किसी को कुछ नहीं बताया तो वह डरा-धमकाकर उसको ब्लैकमेल करता रहा, उसने बताया कि आरोपी उसे एक दिन धमकाकर एक जूस की दुकान में ले गया जहां जूस में कुछ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया तथा मंदिर में ले जाकर उसके साथ शादी कर ली। जबकि वह होश में नहीं थी। उसने बताया कि आरोपी उसके घर आकर दबाव बनाकर गलत काम करने के बाद पत्नी के तौर पर घर चलने के लिए कहने लगा। जब उसने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद उसने सारी कहानी अपने माता-पिता को बताई। जब पीड़िता के पिता ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने पीड़िता की उसके पास फोटो होने की बात कहकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके मामा के घर पहुंचकर पिस्तौल से फायरिंग की जिसकी शिकायत बरवाला थाना में दी हुई है। पीड़िता ने सदर पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 328, 452, 376(2)(एन),506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें