भारतीय सेना में तैनात सैनिक जंगविंद्र सिंह। स्रोत:स्वयं
फतेहाबाद। सात साल पहले गांव माजरा का जगविंद्र देश सेवा के लिए जब सेना में भर्ती हुआ तो उसके बाद से रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए उसका कभी घर आना नहीं हो सका। ऐसे में बहन रंजना भी भाई की तरह अपना फर्ज नहीं भूली। वह हर रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए राखी भेजना नहीं भूलती।
हालांकि रंजना एक और भाई कुलदीप और परिवार में माता-पिता हैं। रंजना की शादी पंजाब के सरदूलगढ़ में हुई है। भले ही दोनों में हजारों किलोमीटर की दूरी है परंतु भाई-बहन के बीच यह बाधा नहीं सका। रंजना ने 31 जुलाई को डाक से भाई के लिए राखी भेजी है। वह उसे 6 अगस्त को मिल गई। रंजना अपने दूसरे भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई हुई है।
रंजना ने बताया कि फिलहाल उसके भाई की पोस्टिंग उत्तराखंड में है। भले ही वह उससे रक्षाबंधन के विशेष दिन पर राखी नहीं बांध सकी हो परंतु उसके लिए हर रक्षाबंधन पर उसे राखी भेजना नहीं भूलती। भावुक होते हुए रंजना ने कहा कि देश सेवा भी जरूरी है।