फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratia: कॉलोनी में स्कूल की मांग आठ साल से अधूरी, नाराज विद्यार्थियों ने स्टेट हाईवे पर लगाया धरना, लगाई क्लास

Thu, 15 Dec 2022 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)

सार

कॉलोनी वासियों और समर्थन दे रहे संगठन के सदस्यों ने कहा कि शहर के रामनगर कॉलोनी से करीब 650 बच्चे दूरदराज के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि 8 वर्षो से वह कॉलोनी में स्कूल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रतिया में धरने पर बैठे विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया के वार्ड नंबर 14 स्थित रामनगर कॉलोनीवासियों की पिछले आठ वर्षों से कॉलोनी में स्कूल खोलने की मांग है। मांग पूरी न होने पर भड़के विद्यार्थियों ने गुरुवार को अपने अभिभावकों के साथ मिलकर हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे नंबर 9 पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सुखचैन नहर रोड के ऊपर बने पुल के बीच बैठ कर ही कक्षाएं भी लगानी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलने पर रतिया एसडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। हालांकि एसडीएम के आश्वासन पर जाम लगा रहे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया, लेकिन पुल के एक तरफ बैठकर कक्षाएं लगानी शुरू कर दी। कॉलोनी निवासियों ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों को दो टूक कहा कि जब तक स्कूल की मांग पूरी नहीं होती स्कूली कक्षाएं हाईवे के ऊपर ही लगाई जाएंगी।

धरने को इंकलाबी नौजवान सभा और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने भी समर्थन दिया धरना लगाकर बैठे वार्ड के पार्षद गुरप्रीत गोपी, परमजीत सिंह, परमिंदर, रवि, पंकज संदीप, झंडा सिंह सहित अन्य कॉलोनी वासियों और समर्थन दे रहे संगठन के सदस्यों ने कहा कि शहर के रामनगर कॉलोनी से करीब 650 बच्चे दूरदराज के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि 8 वर्षो से वह कॉलोनी में स्कूल की मांग कर रहे हैं। स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बकायदा उनके वार्ड में जगह भी निर्धारित कर दी थी और वहां पर स्कूल के नाम पर बोर्ड भी लगाया गया है। इसके बावजूद पिछले 8 सालों से स्कूल खोले जाने की प्रक्रिया जस की तस पड़ी है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि स्कूल खोलने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है।  जिस जगह पर स्कूल खोला जाना है, वह जगह शिक्षा विभाग के नाम ट्रांसफर होने की प्रक्रिया किन्हीं तकनीकी कारणों से अधर में लटकी पड़ी है। जैसे ही उक्त जमीन शिक्षा विभाग के नाम ट्रांसफर हो जाएगी कॉलोनी में स्कूल शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें