फतेहाबाद। प्रदेश के कई जिलों में बैंक और गाड़ी से कैश लूटने की वारदात हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से देखे तो जिले के बैंक ब्रांच और एटीएम सुरक्षित नहीं है, बैंकों और एटीएम में सुरक्षा गार्ड ही नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिले में 98 एटीएम में से सिर्फ 18 एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड हैं। बैंकों के अंदर भी सुरक्षा गार्ड को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। सिर्फ 20 फीसदी बैंक ही हैं जहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
बैंक अधिकारी मानते हैं कि ब्रांच और एटीएम पर सुरक्षा गार्ड होना चाहिए लेकिन उनकी पॉलिसी में ही नहीं है। प्रशासन भी इसको लेकर गंभीर नहीं है। वारदात होने पर अधिकारियों के बैंकों के साथ बैठकें करते हैं लेकिन कागजों में दिशा-निर्देश देकर ठंडे बस्ते में डालते आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 183 ब्रांच हैं। इसमें 28 ग्रामीण और 71 शहरी ब्रांच में एटीएम हैं। संवाद
रात के 9 बजते-बजते बंद हो जाते हैं 95 फीसदी एटीएम
बैंक एटीएम में चोरी का भय अधिकारियों को भी है, अधिकारी भी एटीएम को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। ये ही कारण है कि रात के 9 बजे तक करीब 95 फीसदी एटीएम कक्षों के शटर बंद हो जाते है। ब्रांच टाइम खत्म होने के साथ ही अधिकारी एटीएम को भी बंद करना शुरू कर देते है।
24 घंटे सर्विस का दावा, 14 घंटे में हो रहे बंद
बैंक ग्राहकों से 24 घंटे एटीएम सर्विस का दावा करके चार्ज भी ले रहे हैं। लेकिन असलियत ये है कि रात को अगर इमरजेंसी होती है तो एटीएम बंद मिलते है। रात को 9 बजे तक एटीएम बंद हो जाते हैं और सुबह करीब 7 बजे तक एटीएम कक्ष खुलते हैं।
जिले के बैंक एटीएम में सुरक्षा गार्ड की स्थिति
बैंक ब्रांच एटीएम सुरक्षा गार्ड
एक्सिस 6 4 0
बैंक ऑफ इंडिया 1 2 0
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1 1 0
बैंक ऑफ बड़ौदा 5 4 0
केनरा 4 1 0
यूको 3 1 0
आईडीबीआई 1 1 0
आइसीआइसीआई 8 4 4
कोटक 3 3 0
इंडियन 3 3 0
इंडोसिंड 6 3 3
एचडीएफसी 9 9 9
पीएनबी 21 16 0
पंजाब एंड सिंध बैंक 5 2 0
सीबीआई 4 0 0
यूबीआई 11 10 0
यस 2 2 2
एसबीआई 25 32 0
सर्व हरियाणा ग्रामीण 28 0 0
डीसीसीबी 29 0 0
पीएलडीबी 4 0 0
उज्जीवन 2 0 0
आइडीएफसी 2 1 0
केनरा बैंक 8 बजकर 1 मिनट
हिसार-सिरसा रोड पर केनरा बैंक ब्रांच के साथ ही एटीएम लगा हुआ है। रात 8 बजे एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। रात 9 बजे से पहले एटीएम को बंद कर दिया गया।
8:05 बजे, पीएनबी बैंक :
फतेहाबाद के पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच के अंदर और एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। रात 8 बजकर 5 मिनट पर यहां भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला। 9 बजे से पहले यहां भी एटीएम को बंद कर दिया जाता है।
8:10 बजे, कोटक बैंक :
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम रात 8 बजकर 10 मिनट पर ही बंद मिला।
3:41 बजे, पंजाब एंड सिंध बैंक
बैंकों में रात के साथ-साथ दिन में भी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। पंजाब एंड सिंध बैंक पर मंगलवार को 3 बजकर 41 मिनट पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं मिला
कोट
बैंक और एटीएम पर सुरक्षा गार्ड को लेकर प्रत्येक बैंक की अपनी पॉलिसी है। कई बैंकों के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड है और कई पर नहीं है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाएगा कि बैंक और एटीएम पर सुरक्षा गार्ड लगाए जाएं।
-जसवंत गोदारा, एलडीएम
कोट
बैंक अधिकारियों के साथ जब भी बैठक होती है तो इसको लेकर उन्हें कहा जाता है कि सुरक्षा गार्ड तैनात करें। इसके अलावा कई बार लिखकर भी भेजा जा चुका है कि व्यवस्था करें, आरबीआई की गाइडलाइन की कॉपी भी साथ लगाकर भेजी जाती है। अब दोबारा बैठक कर ये मुद्दा रखा जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक
फतेहाबाद में कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम जो रात 8 बजे ही बंद है।- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद के केनरा बैंक का एटीएम जहां नहीं है सुरक्षा गार्ड।- फोटो : Fatehabad