फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खो-खो में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी राजकुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ललोदा में खो-खो ​खिलाड़ी राजकुमार के पहुंचने पर स्वागत करते हुए ​खिलाड़ी व अन्य संवाद - फोटो : कासगंज में चामुंडा माता मंदिर का पीपल का वह पेड़ इसमे माता के चरण निकलने की है मान्यता।
विज्ञापन
समैन। गांव ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी व खो-खो खिलाड़ी राजकुमार ने खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) कुरुक्षेत्र में 24 से 28 मार्च तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

डीपीई अध्यापक डॉ. बलबीर भारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके स्कूल के विद्यार्थी राजकुमार ने हरियाणा की टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर फाइनल जिताने में बड़ा योगदान दिया। फाइनल में हरियाणा की टीम ने यूपी की टीम को 18-12 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर खिलाड़ी राजकुमार को खेल विभाग की तरफ से प्रशस्ति-पत्र के अलावा पदक व 50 हजार रुपये मिलेंगे।
खो-खो खिलाड़ी राजकुमार का गांव में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने खिलाड़ी राजकुमार को नोटों की माला पहनाकर खुली जीप में बैठाकर गांव में विजय जुलूस निकाला। गांव के सरपंच देवीलाल, पूर्व सरपंच बलिंद्र सिंह, ग्रामीण महेन्द्र सिंह, भगवाना राम, रामकिशन ने खिलाड़ी राजकुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी कर बेटे को बढ़ाया आगे

खिलाड़ी राजकुमार के पिता मोखाराम बोझा ढोने वाली रेहड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मोखाराम के दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा निर्मल भी खो-खो खेल का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। वह पिछले वर्ष दिसंबर में चंडीगढ़ में आयोजित खो-खो की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के बावजूद बेटों को आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें