फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बूंदाबांदी, देर रात बादलों ने जमाया डेरा

विज्ञापन
फतेहाबाद में बूदांबादी से बदला मौसम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बुधवार देर शाम को बादल छाने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते होली तक सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। उधर, देर रात तक बादलों ने डेरा जमाए रखा और बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन

बुधवार को शाम 5 बजे बादल छा गए और हल्की हवाएं चलने के बाद करीब 6 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। बुधवार सुबह फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री चल रहा था। शाम को तापमान गिरकर अधिकतम 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह शाम ठंड रहेगी, जबकि दोपहर को मौसम गर्म रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी के आसार है, इससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। 6 मार्च को तापमान 24 डिग्री तक आने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मार्च को होली तक इसका असर देखने को मिलेगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ता है तो गेहूं की फसल जल्दी पक जाएगी। ऐसे में उत्पादन कम होने की संभावना बन जाती है। तापमान मेें कमी होना व खेतों में नमी होने से गेहूं की फसल को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें