फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठीं दो महिलाएं, छेड़खानी का आरोप लगा ब्लैकमेल की कोशिश

विज्ञापन
सूचना मिलने पर गोशाला पहुंची पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर युवक को छेड़खानी के आरोप में फंसा देने की धमकी देकर दो महिलाओं ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मगर युवक के शोर मचाने पर नाढोडी के लोगों ने दोनों महिलाओं व उनके सहयोगी व्यक्ति को काबू कर लिया। तीनों को श्री कृष्ण गोशाला नाढोड़ी में बिठा दिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों महिलाओं और व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव नाढोड़ी निवासी रामनिवास पुत्र गोपाल राम हसंगा रोड से अपनी ढ़ाणी में जा रहा था। फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर के पुल पर बैठी दो अधेड़ उम्र की महिलाओं ने मोटरसाइकिल पर चढ़ने के लिए लिफ्ट मांगी। रामनिवास ने दोनों महिलाओं को अपनी बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर ही गया था कि पीछे से एक तेज गति से मोटरसाइकिल आई और उसकी बाइक के आगे लगा दी। दोनों महिलाओं ने रामनिवास पर उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाने व महिलाओं के सहयोगी व्यक्ति ने उसे पुलिस में फंसा देने की धमकी भी दी। ब्लैकमेलिंग की योजना बनाने वाले पुरुष व महिलाओं ने रामनिवास से पैसे मांगकर उसे धमकाना शुरू किया तो नाढोड़ी के कई लोग मौके पर आ गए। जिनको देखकर महिलाओं का सहयोगी पुरुष मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग श्री कृष्ण गोशाला पहुंच गए। इस पर पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार धारणिया ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसएसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव नाढ़ोडी में लोगों द्वारा काबू किए गए एक पुरुष व दो महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में तीनों ने पहले कोई बड़ा क्राइम नहीं किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें