फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के चलने में अभी करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 24 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जाख्ाल (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन खत्म होने के बाद हालात भले ही सामान्य हो गए हैं, लेकिन रेलवे की व्यवस्था अभी चरमराई हुई है। ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


लुधियाना से हिसार व दिल्ली से बठिंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सका। हालांकि, रेलवे अधिकारी जाट आंदोलन के दौरान डैमेज हुए ट्रैक को ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन इसमें काफी समय लग रहा है।

बठिंडा से दिल्ली के बीच चलने वाली करीब 40 ट्रेनें हैं जो वाया जींद-जाखल रोहतक के जरिए दिल्ली जाती हैं। वहीं, दूसरा रास्ता वाया अंबाला, राजपुरा, धूरी के रास्ते दिल्ली को जाता है। धूरी के रास्ते अंबाला रूट बहाल हो गया है, लेकिन जाखल से जींद, रोहतक होकर जाने वाला ट्रैक अभी शुरू नहीं हो पाया है। लुधियाना से हिसार के बीच भी ट्रेनों का रूट बंद है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से दिल्ली से कटे जाखल, बठिंडा, लुधियाना सेक्शन के रेल यात्रियों को ट्रेन सुविधा के लिए एक दिन का और इंतजार करना होगा। 26 फरवरी तक दिल्ली रूट क्लियर हो जाएगा। हालांकि रेलवे ने ट्रैक पर मालगाड़ियां चला दी हैं, लेकिन कई स्टेशनों के जलने से वहां ट्रेनों का आवागमन नहीं हो सकता है।

हालांकि, विभाग ने पहले रूट चेक किया, जिसके बाद मालगाड़ियों को चलाया गया है। इससे पंजाब में होने वाले कोयले की आपूर्ति शुरू हो गई है। दिल्ली को जाने वाली ट्रेनें 19 फरवरी से रद्द हैं। ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सिरसा तक भी गाड़ी नहीं जा रही।

स्टेशनों के जलने से है बाधा
दिल्ली रूट पर आने वाले धमतान साहिब रेलवे स्टेशन को जलाए जाने के कारण दिक्कत आ रही है। इसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। वहीं दिल्ली डिविजन के ट्रैक तो बहुत ज्यादा डैमेज हुआ है, जिसे सुधारने में लगभग दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन


कोयला, डीजल की डिलीवरी प्रभावित
झारखंड की ओर से आने वाले कोयले की सप्लाई के साथ-साथ डीजल और रिफाइनरी के लिए कच्चा तेल की आमद भी बाधित हुई है।

ट्रेनों के जल्द चलने की संभावना
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि ट्रेनों के चलने में अभी ओर इंतजार करना पड़ेगा। जब तक सभी स्टेशनों पर पैनल जुड़ नहीं जाते तब तक ट्रेनों का आवागमन शुरू होने में दिक्कत है। लेकिन 26 फरवरी से ट्रेनों के पुन: रूट पर दौड़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें