फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली से पहले पटाखों के गोदामों पर छापे, भूना में तीन जगह से 346 किलो माल बरामद

Wed, 04 Nov 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। दिवाली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस ने तीन जगह छापेमारी कर 346 किलो 576 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दुकान, गोदाम और अन्य स्थानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रामेश्वर दास के नेतृत्व में टीम ने सांचला रोड स्थित कान्हा किराना स्टोर पर छापा मारकर करण निवासी वार्ड-15 से 16 किलो 76 ग्राम पटाखे बरामद किए। आरोपी लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।
वहीं उकलाना रोड परशुराम पार्क के पास गोदाम से देवेंद्र निवासी मॉडल टाउन के कब्जे से 162 किलो 500 ग्राम पटाखे मिले। एएनसी फतेहाबाद ने प्रवीण निवासी वार्ड-1, भगत सिंह पार्क के पास से 168 किलो पटाखे बरामद किए। एएनसी प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि एएसआई भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। एसपी निकिता ने नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें