फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरी का मुख्य उद्देश्य प्रशासन का आमजन के साथ तालमेल बनाना : ओपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि राहगीरी का मुख्य मकसद सरकार और प्रशासन का आमजन के साथ अच्छा तालमेल व लोगों के बीच रिश्तों को मधुर बनाना है। राहगीरी के माध्यम से ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाता है जहां आकर शहरवासी विविध गतिविधियों में भागीदारी करके खुशी का अनुभव करें और आपस में परिचय प्राप्त कर सकें। वे वीरवार को सभी जिलों के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में राहगीरी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिलों में राहगीरी को नए तरीके से आयोजित करके इसके उद्देश्य को पूरा करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों को 8 सितंबर को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन करवाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से राहगीरी में जनभागीदारी को बढ़ाएं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में जोड़ें। इसके अलावा राहगीरी कार्यक्रम में आमजन में मताधिकार के इस्तेमाल व सड़क सुरक्षा उपायों जैसे विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करने में भी प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि खराब जीवन शैली के कारण जीवन में अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियां व एक-दूसरे से तालमेल के अभाव में आपराधिक गतिविधियों में वृद्घि हो रही है।
राहगीरी को सफल बनाने में जिम्मेदारी निभाएं अधिकारी
एडीजीपी ने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि के साथ राहगीरी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि राहगीरी में प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ाने के लिए लायंस क्लब, रोटरी क्लब, डांस एकेडमी, जिम व अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी भागीदार बनाया जाए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को अपने कोच, पीटीआई व डीपीई के माध्यम से खिलाड़ियों व विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राहगीरी में महाविद्यालयों की भागीदारी भी बढ़ाने के संबंध में विशेष हिदायतें दीं। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने एडीजीपी को बताया कि राहगीरी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करवाते रहे हैं और भविष्य में भी इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें