फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राधेश्याम उर्फ परम गुरु बोला, आश्रम बनाऊंगा न गोशाला, सिर्फ भक्ति करूंगा

Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोर्ट में पेश होने बाद पत्रकारों से बात करते हुए आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद। ठगी के आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु ने कहा कि लोग धैर्य रखें, अच्छे वकील लगा रखे हैं सभी को न्याय मिलेगा। यह बात उन्होंने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद शनिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने आश्रम और गोशाला बनाने की बातों से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि न तो कहीं आश्रम है और न ही गोशाला बनाउंगा। हरिद्वार में भी कोई आश्रम दिखा दे।
विज्ञापन

राधेश्याम उर्फ परम गुरु ने पत्रकारों से कहा कि शुक्रवार को मेरी पंचकूला में ईडी में पेशी थी। फतेहाबाद कोर्ट में पेश होना जरूरी था, इसलिए आ गए। जो पैसा है, वह ईडी में सीज है। उन्होंने कहा कि धैर्य बनाकर रखें, अच्छे वकील लगा रखे हैं। सबको न्याय मिलेगा। बाकी मैं भक्ति कर रहा हूं, भक्ति में पूरी शक्ति है। राधेश्याम ने कहा कि डबवाली में 200-300 अनुयायियों ने मिलकर जमीन ली थी। वो ही आश्रम बना रहे थे। कुछ राजस्थान के भी शामिल हैं जिन्होंने 20-20 रुपये इकट्ठा करके जमीन ली थी। अब वह जमीन दान दे दी है। हरिद्वार में मेरे पास एक कमरा भी नहीं है। आगे मैं कुछ नहीं करूंगा। न मैं आश्रम बनाऊंगा और न ही गोशाला बनाऊंगा। जिन लोगों के पैसे डूबे हैं, वह उनको वापस मिलेंगे, जरूर मिलेंगे।
-
भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
इस संबंध में गांव धांगड़ निवासी भाजपा नेता अनिल सिहाग ने बताया कि सबसे पहली शिकायत राधेश्याम के खिलाफ उन्होंने ही पुलिस को दी थी। इसके बाद कई केस फतेहाबाद में राधेश्याम के खिलाफ दर्ज हुए। अनिल सिहाग ने बताया कि कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए राधेश्याम के वकील को उसे बुलाने के लिए कहा था, तभी वह पेश हुआ है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें