फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में दिखी इंसानियत: तारकोल के ड्रम में फंसा पपी, डायल 112 की टीम ने कुछ इस तरह बचाई जान

Tue, 01 Apr 2025 09:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)

सार

टोहाना में नेशनल हाईवे 148बी का निर्माण चल रहा है। इसी दाैरान एक तारकोल का ड्रम नीचे गिर गया था। इसी में एक कुत्ते का बच्चा फंस गया था। 
विज्ञापन
तारकोल के ड्रम में फंसा पिल्ला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी जीव का जीवन बचाने का कार्य करना सबसे बड़ा समाज हित का कार्य है चाहे वह इंसान का जीवन हो या पशु का। जीवन बचाने को अपना हर संभव प्रयास करना चाहिए। ऐसा ही कुछ टोहाना में हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढि़यों पर टैक्स का बोझ: कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स दोगुना, रेजिडेंशियल तीन गुना बढ़ा; नई दरें आज से लागू

शहर के नेशनल हाईवे 148 बी का निर्माण कार्य लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। यहां पर ठेकेदार द्वारा रखा तारकोल का ड्रम गिरा हुआ था। इसमें एक कुत्ते का पिल्ला (पपी) चला गया। लेकिन उसके पांव तारकोल में जम गए और वह वहां से बाहर नहीं निकल पाया। उसका दम घुटने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दाैरान डायल 112 की टीम वहां से निकल रही थी तो उन्हें इस पिल्ले के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने पिल्ले को बचाने की कोशिशें शुरू की। पहले एचसी रमेश कुमार ने ड्रम के पास थोड़ी आग जला दी ताकि तारकोल नर्म हो सके और उस पिल्ले को बाहर निकाला जा सके। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसके पांव में लगा तारकोल हटा दिया गया जिसके बाद वह पिल्ला वहां से चला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें