फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से न जोड़ने से जनता में नाराजगी : गर्ग

Sun, 05 Oct 2025 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वैश्य समाज की बैठक रविवार को अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अग्रोहा धाम में लगने वाला विशाल वार्षिक मेले पर विचार किया गया।
विज्ञापन

अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 7 अक्तूबर को लगने वाला 42 वां विशाल वार्षिक मेला ऐतिहासिक होगा। मेले में देशभर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने को केंद्रीय वार्षिक बजट में पास किया हुआ है मगर बड़े अफसोस से कहना पड़ रहा है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद भी अग्रोहा को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा गया। केंद्र सरकार द्वारा अपनी घोषणा के बावजूद अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा को रेलवे लाइन से न जोड़ने पर जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार को अग्रोहा फतेहाबाद सिरसा रेलवे लाइन का काम तुरंत प्रभाव से शुरू करना चाहिए ताकि देश व प्रदेश से आने जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकें।
गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार को अग्रोहा धाम टीले की खुदाई का काम तेजी से करना चाहिए जबकि टीले की खुदाई का काम 6 महीने से बंद पड़ा है और पहले जो काम हुआ है वह भी बहुत धीमी गति से काम किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रोहा धाम फतेहाबाद जिला प्रधान सुरेंद्र मित्तल, महिला प्रधान नेहा मित्तल, विनोद मित्तल, नवल जैन, मनोज गर्ग, ललित गोयल, प्रयास गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें