फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के प्राथमिक विद्यालयों में हुई पीटीएम, बाल रामलीला का भी हुआ मंचन

विज्ञापन
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में रामलीला मंचन करते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यार्थियों की ली गई परीक्षा के जारी हुए परिणाम को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा बाल रामलीला का भी मंचन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने रामलीला के पात्रों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रामलीला को लेकर प्राइमरी स्कूलों में 12 अक्तूबर से अभ्यास शुरू करवाया गया था। रामलीला मंचन को लेकर विद्यार्थी उत्साहित दिखे। विद्यार्थियों ने अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाते हुए मंचन किया। विद्यार्थी राम-लक्ष्मण, सीता, रावण के पात्रों की वेशभूषा में नजर आए।
- जिले के सरकारी स्कूलों में ये है विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा विद्यार्थी
बालवाटिका 3811
पहली 4396
दूसरी 4302
तीसरी 6713
चौथी 8922
पांचवीं 9151
- विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट पर की गई चर्चा
प्राइमरी स्कूलों में पिछले दिनों एफएलएन के तहत विद्यार्थियों की ली गई परीक्षा का परिणाम अभिभावकों के सामने जारी किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। मुख्य शिक्षक देवेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से हर माह पीटीएम होनी चाहिए, इससे विद्यार्थी के शैक्षणिक स्तर का पता चलता है। सोमवार को हुई पीटीएम में आधे सत्र में विद्यार्थी का स्तर कैसा और किस विषय में ध्यान देने की जरूरत है इसको लेकर अभिभावकों को बताया गया है।
विज्ञापन

-विद्यार्थियों ने मनाया एक दीया स्कूल के नाम
प्राइमरी स्कूलों में एक दीया स्कूल के नाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल के गेट पर एक दीया स्कूल के नाम जलाया। इस दौरान स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
- शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में सोमवार को तीन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बाल रामलीला का मंच किया गया। इसके अलावा पीटीएम में शैक्षणिक स्तर को लेकर चर्चा भी की गई। शाम को स्कूलों में एक दीया स्कूल के नाम कार्यक्रम भी आयोजित हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है।
विज्ञापन

-धर्मपाल गोस्वामी, जिला एफएलएन कॉ-ऑर्डीनेटर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें