फतेहाबाद। न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सीटू का प्रतिनिधिमंडल। स्त्रोत :
- फोटो : कुत्ते के हमले में घायल हसरतुल।
फतेहाबाद। मानेसर में न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे मजदूरों पर हुए पुलिस का लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों का विरोध में सीटू के आह्वान पर मजदूरों ने जिले में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित मजदूरों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की निंदा की।
प्रदर्शन के बाद सीटू का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते सीटू की उपप्रधान शीला शक्करपुरा ने की व संचालन ओम प्रकाश अनेजा ने किया। शीला व ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस ने मानेसर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज किया और 20 महिलाओं सहित 55 मजदूरों को जेल में डाल दिया गया जो कि लोकतंत्र की हत्या है।
वक्ताओं ने मजदूरों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों से न्यूनतम वेतन रिवाइज नहीं किया गया है। सीटू ने मांग की है कि महंगाई के मद्देनजर इसे कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। जेल में बंद सभी 55 मजदूरों को तुरंत रिहा करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर मदन सिंह, बलवीर सिंह, राजीव सिंह, जागीर सिंह, मेवा सिंह, सविता, गगनदीप व राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।