फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच नशा तस्करों की `1.40 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज, चलेगा बुलडोजर

Fri, 22 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशे के ​खिलाफ सर्च अ​भियान चलाते हुए पुलिसकर्मीस्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल पांच तस्करों की 1.40 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें एक महिला तस्कर भी शामिल हैं। वहीं 6 अन्य तस्करों की संपत्ति भी जब्त करने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संपत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत अटैच करने की कार्रवाई की गई है। वहीं इसकी पूरी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंप दी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में अपराध शाखा, साइबर सेल और जिला खुफिया इकाई की संयुक्त टीम की भूमिका रही। टीम ने पहले जांच कर संपत्तियों की पहचान की।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि भारत सरकार पोर्टल पर ये प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच नशीले पदार्थों के तस्करों की प्रॉपर्टी सीज की गई और 6 की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग उन तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच कर रहा है जो नशीले पदार्थ बेचकर आय कर रहे हैं। ये नशा बेचने वालों की अवैध संपत्तियों पर सीधा प्रहार होगा। जब तक इनकी कमाई के स्रोत नहीं तोड़े जाएंगे, तब तक नशे का नेटवर्क खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन

-

इन पांच तस्करों की प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर

- विनोद कुमार निवासी खाबड़ा कलां, भट्टू कलां,

संपत्ति : ट्रैक्टर, कार, बाइक, स्कूटी, बोलेरो पिकअप, ज्वेलरी, नकदी। अनुमानित कीमत 41.32 लाख रुपये।

- महंगा सिंह निवासी बदलपुर, पटियाला

संपत्ति : रिहायशी मकान। अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये

-

महेन्द्र सिंह उर्फ मिंदू निवासी लोहा खेड़ा

संपत्ति : क्रेटा कार व मकान। अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये

-

बबलू निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद

संपत्ति : स्कॉर्पियो, मारुति विटारा और ट्रैक्टर। अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये।

-

नछत्तरो निवासी गांव नन्हेड़ी

- संपत्ति : मकान व कार। अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये

-

आमजन से भी आह्वान है कि वे नशा तस्करी या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें