फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी मालिक स्वयं सत्यापित नहीं करवा रहे आईडी, ओटीपी देने में कर रहे आनाकानी

Sun, 10 Nov 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन में मालिक रूचि नहीं दिखा रहे हैं। टीमें डोर टू डोर जा रही लेकिन फिर भी प्रॉपर्टी मालिक सत्यापित करवाने को तैयार नहीं है। शनिवार को नगर परिषद अधिकारियों ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करके तीन टीमों को फील्ड में भेजा।
विज्ञापन

टीमों ने डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का अभियान चलाया, लेकिन 90 आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। टीमों के मुताबिक लोग ओटीपी बताने को तैयार नहीं हैं। टीमें जब घरों में जा रही है तो ओटीपी न मिलने से स्वयं सत्यापित की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। ओटीपी देने में लोग बहानेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब घर जाते है तो बुजुर्ग और महिलाएं मिलती हैं जो कि ओटीपी बताने से इन्कार कर देते हैं।
बुजुर्गों का कहना होता है कि कहीं खाते से पैसे न कट जाएं वहीं महिलाएं राशन कार्ड कटने के डर से मना कर देती हैं। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित के दौरान पीपीपी लिया जा रहा है। इससे प्रॉपर्टी प्रॉपर्टी आईडी परिवार पहचान पत्र से जुड़ रही है दूसरा आंकड़ा भी वेरिफाई किया जा रहा है। अगर किसी का डाटा गलत मिलता है तो वह ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन

- 20 फीसदी आईडी ही हुईं सत्यापित
नगर परिषद फतेहाबाद में 41,595 प्रॉपर्टी आईडी है लेकिन 8,370 ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। इसके अलावा भूना में 11,719 में 3,629, रतिया में 19,266 में से 6,514, टोहाना में 29,330 में से 8,914 और जाखल में 4,739 में से 3,024 ही प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित हुई हैं।
- प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर नगर परिषद की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार और रविवार को भी डोर टू डोर टीमें जा रही हैं। लोगों से भी अपील है कि टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें