फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गीता जयंती महोत्सव में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर नगर शोभायात्रा के हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व सां
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर सोमवार को शहर अध्यात्म और श्रद्धा में डूबा रहा। पंचायत भवन से श्रीमद्भागवत गीता की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने गीता पूजन और हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः पंचायत भवन पहुंची। मार्ग में पुष्प वर्षा, आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन देने वाला शाश्वत ज्ञान है। उन्होंने बताया कि गीता कठिन परिस्थितियों में धैर्य, सही निर्णय और कर्तव्य परायणता की सीख देती है। युवाओं के लिए यह ऊर्जा, आत्मबल और स्थिरता का स्रोत है। बच्चों को शिक्षा के साथ ध्यान और मनोनिग्रह का अभ्यास करना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने महोत्सव को भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गीता का निष्काम कर्म योग आज भी प्रासंगिक है और यह व्यक्ति में आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करता है। इस अवसर पर नगराधीश गौरव गुप्ता, उपनिदेशक अमित पंवार, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-



भव्य झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में घोड़ा-बग्गी में सुसज्जित गीता पालकी, राधा-कृष्ण, कृष्ण-अर्जुन संवाद, पांडव सेना और अन्य पौराणिक दृश्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूली बच्चों ने श्लोक-उच्चारण व कलाकारों के नृत्य ने वातावरण को जीवंत कर दिया। शहरभर में अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें